उज्जैन में उमा-सांझी महोत्सव का शुभारंभ, 12 अक्टूबर को निकलेगी माता उमा की सवारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महाकाल मंदिर में सजा उमा-सांझी महोत्सव, मालवा की लोक संस्कृति और कला की दिखेगी झलक
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को परंपरागत उमा-सांझी महोत्सव का घट स्थापना और पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने भी पूजन में सहभागिता की। छह से 12 अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव में धार्मिक परंपराओं के साथ मालवा की लोक संस्कृति और कला की झलक देखने को मिलेगी।
मंदिर के सभा मंडप में प्रतिदिन आकर्षक रंगोलियां सजाई जाएंगी। सात अक्टूबर को चित्रकला, आठ अक्टूबर को श्लोक पाठ और 10 अक्टूबर को तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। 11 अक्टूबर को कन्या पूजन और कन्या भोज होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 12 अक्टूबर को माता उमा की सवारी रहेगी। शाम चार बजे पूजन के बाद सवारी रामघाट पहुंचेगी, जहां जवारे और संजा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।
बाइट: प्रथम कौशिक, प्रशासक, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति