राज्य

उज्जैन- उर्वरक वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कृषि उपज मंडी में निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- उर्वरक वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कृषि उपज मंडी में निरीक्षण

इसी क्रम में गत दिवस उप संचालक कृषि के.एस. कैन, सहायक संचालक कमलेश राठौर एवं सुबोध पाठक द्वारा कृषि उपज मंडी उज्जैन में स्थित उर्वरक विक्रय केंद्र एमपी एग्रो तथा विपणन सहकारी संस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों से चर्चा की और उन्हें संतुलित मात्रा में उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही ई-टोकन से खाद बुक करने में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनका तत्काल समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर जिले के समस्त उर्वरक विक्रेताओं से स्पष्ट आग्रह किया गया है कि किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए केवल ई-टोकन के अनुसार ही उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर संबंधित संस्था एवं दुकानदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि कोई किसान ई-टोकन नहीं बना पा रहा हो तो टोकन बनाने में उसे आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। किसान भाइयों से अपील की जाती है कि उर्वरक का टोकन बनाने में कहीं कोई कठिनाई आए तो संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर टोकन बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त नजदीकी सेवा सहकारी समिति तथा ऑनलाइन सेवा केंद्र पर भी टोकन आसानी से बनाया जा सकता है। जिला प्रशासन किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन में कृषि उपज मंडी के उर्वरक विक्रय केंद्र और विपणन सहकारी संस्था का निरीक्षण किया गया ताकि उर्वरक वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस निरीक्षण में उप संचालक के.एस. कैन, सहायक संचालक कमलेश राठौर और सुबोध पाठक ने किसानों से चर्चा कर संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी और ई‑टोकन से खाद बुक करने में आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला। यह कदम किसानों को समय पर और सही मात्रा में उर्वरक पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी संभव हो सकती है। परिणामस्वरूप किसानों की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।