उमरिया- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 105 हेक्टेयर वन भूमि से हटाए 103 टप्पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में वन्यप्राणियों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने संयुक्त अतिक्रमण-रोधी कार्रवाई करते हुए लगभग 105 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान वन भूमि पर घास-फूस, लकड़ियों, लैंटाना और कपड़ों आदि से बनाए गए 103 अस्थायी टप्परों को हटाया गया।
वन सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत 20 नवंबर को क्षेत्र संचालक एवं उप संचालक के निर्देशानुसार सहायक संचालक पनपथा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसमें वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के 75 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। संयुक्त दल में वन परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा बफर, नायब तहसीलदार खितौली, इको विकास समिति बम्हौरी के अध्यक्ष श्री सुमंत गोस्वामी, पुलिस थाना बरही एवं पुलिस चौकी खितौली का महिला एवं पुरुष पुलिस बल, ग्राम पंचायत जगुवा के सरपंच तथा महिला वनकर्मियों सहित वन विभाग का अमला शामिल रहा।
संयुक्त दल ने वन परिक्षेत्र पनपथा बफर के बीट जगुवा के कक्ष क्रमांक RF 507 में ग्राम दुन्दहा टोला एवं टिकुरी टोला की महिलाओं द्वारा लगभग 70 हेक्टेयर, बीट खितौली के कक्ष क्रमांक RF 500 में ग्राम बम्हौरी की महिलाओं द्वारा लगभग 20 हेक्टेयर तथा बीट मिडरा के कक्ष क्रमांक RF 487 में ग्राम मिडरा के नयागांव में महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा लगभग 15 हेक्टेयर वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया।
कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर, श्रमिकों एवं वन विभाग के कर्मचारियों की सहायता से तीनों स्थानों पर बनाए गए कुल 103 अस्थायी टप्परों को हटाया गया। मौके पर उपस्थित महिलाओं को राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत जगुवा के सरपंच द्वारा समझाइश दी गई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि वन्यप्राणियों के प्राकृतिक आवास एवं वन क्षेत्रों की सुरक्षा तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर उमरिया- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को विफल करने की है। वन विभाग ने पनपथा बफर क्षेत्र में 105 हेक्टेयर वन भूमि पर घास-फूस, लकड़ियों और कपड़ों से बने 103 अस्थायी टप्परों को हटाया। यह विषय संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखना जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन के लिये अनिवार्य है। इस कार्रवाई से वन्यजीवों का शिकार और शिकारियों से बचाव संभव होगा, जिससे स्थानीय समुदाय को भी फायदेमंद होगा—जैसे पर्यावरणीय पर्यटन और वन उत
🎙️ जनता का संदेश का मत
वन संरक्षण के संघर्ष में, अतिक्रमण को रोका गया, परंतु हमें याद रखना चाहिए कि प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग केवल पर्यावरण ही नहीं, समाज को भी क्षति पहुँचाता है। यदि कोई भूमि या संसाधन विवाद में फँसा हो, तो कानूनी मार्ग अपनाएँ, मध्यस्थता से समाधान खोजें, और सामूहिक हित को प्राथमिकता दें। प्रकृति की रक्षा के लिए हर नागरिक को जागरूक होना चाहिए, ताकि भविष्य की पीढ़ियाँ भी स्वस्थ पर्यावरण का लाभ उठा सकें।