राज्य

उमरिया में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उमरिया में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का सम्मान

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर उमरिया में उत्साह और उल्लास के साथ जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। रानी दुर्गावती भवन में आयोजित कार्यक्रम में मानपुर विधायक मीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की उपस्थिति में प्रदेश की विकास यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की विकास यात्रा, उपलब्धियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई। विभिन्न शासकीय विभागों की ओर से स्टॉल के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। समारोह के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ प्रदेश की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

बाइट – मीना सिंह, विधायक, मानपुर

बाइट – शिवनारायण सिंह, विधायक, बांधवगढ़ ------------

उमरिया में उत्साह के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस

रानी दुर्गावती भवन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह

मानपुर विधायक मीना सिंह रहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभागीय प्रदर्शनी ने बढ़ाई समारोह की रौनक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।