देश

उमरिया- फ्लाईऐश ब्रिक्स का उद्यम लगाकर भावेश बनें आर्थिक सक्षम, 15 से 20 लोगो को दे रहे है रोजगार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उमरिया- फ्लाईऐश ब्रिक्स का उद्यम लगाकर भावेश बनें आर्थिक सक्षम, 15 से 20 लोगो को दे रहे है रोजगार

उमरिया। शासन व्दारा संचालित पीएमईजीपी योजना भावेश को आगें बढ़ने में मददगार साबित हुई है। पी एम ई जी पी योजना से जिले के भावेश ने 25 लाख रूपये का निवेश कर भगवती फ्लाईऐश ब्रिक्स के नाम से अपना उद्यम स्थापित किया। उन्हें शासन व्दारा 6 लाख 25 हजार रूपये की सब्सिडी भी मिल रही है। भावेश बताते है कि शासन की योजना उन्हें आर्थिक तौर पर सक्षम करने पर मददगार साबित हुई। अब वह एक उद्यमी के तौर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हुए है और आत्म निर्भर भी हुए हैं ।

साथ ही वह 15 से 20 लोगो को अपनी इकाई में रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। वह बताते है कि मुझे प्रतिमाह 50 से 60 हजार रूपये तक की आमदनी हो जाती है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ह्दय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहते है कि युवाओ को आगें बढाने का प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प हम सभी युवा पूरा कर रहे है। उनके मार्गदर्शन में देश उन्नतिशील बन रहा हैं। भावेश ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को भी ह्दय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उमरिया के एक उद्यमी भावेश ने पीएमईजीपी योजना के तहत 25 लाख रुपये का निवेश कर भगवती फ्लाईऐश ब्रिक्स नामक कंपनी शुरू की। इस योजना के तहत उन्हें 6,25,000 रुपये की सब्सिडी मिली, जिससे उनका व्यापार संभव हुआ। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार की सहायता से छोटे व्यवसाय कैसे सशक्त होते हैं। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा: स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, 15 से 20 लोगों को नौकरी मिलेगी, और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।