खेल

उम्र में धोखाधड़ी के कारण इस भारतीय खिलाड़ी पर लगा बैन, BCCI ने दी सजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उम्र में धोखाधड़ी के कारण इस भारतीय खिलाड़ी पर लगा बैन, BCCI ने दी सजा

रोहित यादव को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था.

जूनियर नेशनल टीम में चुने जाने के कुछ समय बाद ही बीसीसीआई ने उनपर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. स्पोर्टस्टार ने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है.

रिपोर्ट के अनुसार रोहित की जन्मतिथि पिछले कुछ सालों में कई बार बदली है.

रोहित यादव श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम के साथ गए थे.

इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज दोनों के लिए चुना गया, जो इस महीने के आखिरी में शुरू होगी. उनका सफर तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन अब उनके करियर पर मानों ग्रहण लग गया.

उम्र की जांच-पड़ताल के दौरान रोहित के आधार रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई हैं.

कई बार बदली जन्मतिथि

रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने 2014 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल में रजिस्ट्रेशन कराया था, तब उनकी जन्मतिथि 7 जुलाई, 2007 दर्ज की गई थी. उनका पता उत्तर प्रदेश का था.

फिर उनका आधार 2017 में अपडेट हुआ, इसमें उनके जन्म का साल 2006 कर दिया गया. इसके बाद 2020 में हुए अपडेट में भी उनके जन्म का साल 2006 ही रहा. लेकिन अगले साल ये फिर बदल गया.

यह भी पढ़ें- क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा?

BCCI रिव्यू मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला

2021 में उनके जन्म का साल 2009 कर दिया गया. इसके बाद 2024 तक हुए आधार अपडेट में भी 2009 ही दिखाया गया.

इस दौरान उनका पता भी बदल गया.

यूपी से बदलकर इसे हावड़ा कर दिया गया, बाद के रिकॉर्ड में लिलुआ का पता दर्ज था.

बता दें कि साल की शुरुआत में बीसीसीआई ने निर्देश दिया था, जिसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने खिलाड़ियों की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की.

अब जब उनके ऊपर 2 साल का बैन लग गया है, ऑस्ट्रेलिया अंडर-

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रोहित यादव, एक उभरते भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर, को जन्मतिथि में बार-बार बदलाव के कारण बीसीसीआई ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। यह विषय पहचान दस्तावेजों के सत्यापन और युवा खिलाड़ियों के चयन प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खेल प्रशासन की विश्वसनीयता और खेल में धोखाधड़ी की रोकथाम के प्रयासों को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि युवा खिलाड़ियों को अपने दस्तावेजों की शुद्धता पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी और खेल प्रशंसकों में

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।