व्यापार

UN में शहबाज शरीफ बोले- ऑपरेशन सिंदूर में हमारी विजय हुई, भारत ने कहा- अगर रनवे तबाह होना जीत है तो आप शौक से जश्न मनाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
UN में शहबाज शरीफ बोले- ऑपरेशन सिंदूर में हमारी विजय हुई, भारत ने कहा- अगर रनवे तबाह होना जीत है तो आप शौक से जश्न मनाएं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को UN में भारत को युद्ध की धमकी दी है.

उन्होंने कहा कि भारत सिंधु नदी का पानी न रोके क्योंकि पाकिस्तान पानी रोकने की कार्रवाई को युद्ध मानेगा. शहबाज शरीफ ने UN में कश्मीर का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारे लिए गर्दन की नस है.

बता दें, पाकिस्तान हमेशा कश्मीर पर अपना दावा ठोकता है. UN में शहबाज ने पिछले साल हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए संघर्ष में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना ने भारत को सबक सिखाया था. शरीफ के इस दावे का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

UN में भारत के फर्स्ट सेक्रेटरी पटेल गहलोत ने कहा कि पूरी दुनिया के सामने सैटेलाइट तस्वीरें और सबूत मौजूद हैं कि भारत ने पाकिस्तान के सैन्य एयरबेस तबाह किए थे और अगर तबाह हुए रनवे और जले हुए हैंगर पाकिस्तान को जीत लगते हैं तो वह इस काल्पनिक जीत का जश्न मानने के लिए स्वतंत्र है.

पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने फील्ड मार्सल आसिम मुनीर के नेतृत्व में सटीक जवाब दिया था. शहबाज ने UN में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी कसीदे पढ़े.

उन्होंने कहा कि मई 2025 में दोनों देशों के बीच तनाव कम कराने और युद्ध जैसी स्थिति टालने में उनकी भूमिका अहम रही है. शहबाज यहीं नहीं रुके और उन्होंने चमचागिरी के नए इतिहास रचे.

उन्होंने कहा कि ट्रंप की कोशिशों से ही बड़ा टकराव टल गया है. शहबाज ने UN में कहा कि दक्षिण एशिया में फिर से ऐसे हालात नहीं बनने चाहिए. उनके अनुसार, इसके लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान आवश्यक है.

शहबाज की चमचागिरी का वीडियो भी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर शेयर किया. यह वीडियो 87 सेकंड का है.

सिंधु जल संधि को बताया गैर-कानूनी शहबाज ने कहा कि पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद भारत ने इस संधि को एकतरफा रोक दिया, जिसका कोई कानूनी आधार नहीं है। शहबाज का दावा है कि UN के एक्सपर्ट्स और स्थायी मध्यस्थता अदालत ने भी मामले में भारत के दावों और कदमों को खारिज कर दिया था.

इससे पाकिस्तान का रुख सही साबित हुआ.

बता दें, अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी थी. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी.

भारत का आरोप है कि हमले में शामिल आतंकियों को पाकिस्तानका समर्थन मिला था.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।