खेल

उनका नाम 'सिराज' है, इसीलिए टीम में जगह नहीं मिली- इमरान मसूद का तंज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उनका नाम 'सिराज' है, इसीलिए टीम में जगह नहीं मिली- इमरान मसूद का तंज

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखे जाने पर सवाल उठाते हुए धर्म की वजह से भेदभाव करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'नाम सिराज है, यही क्या कम है?' बता दें कि सिराज को नहीं खिलाए जाने पर क्रिकेट जगत भी हैरान है.

वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों ने भी इसको लेकर सवाल उठाया.

एएनआई से बात करते हुए इमरान मसूद ने कहा, "कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई. उनका नाम सिराज है, और शायद इसीलिए उन्हें जगह नहीं मिली.

अगर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें नहीं चुना जा रहा है, तो यह साफ तौर पर भेदभाव है."

मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 11 मैचों में खेली 21 पारियों में 43 विकेट लिए हैं.

वह पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर पांचों टेस्ट खेलने वाले एकमात्र तेज गेंदबाज थे.

दिग्गजों को भी हैरानी हुई जब वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें नहीं खिलाया गया.

रवि शास्त्री ने सिराज को नहीं खिलाए जाने पर सवाल उठाते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "अगर पैमाना गति, कौशल और सीम मूवमेंट हो, और 140 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल करना मुश्किल हो, तो यह सवाल तो बनता ही है.

मोहम्मद सिराज कहां थे? अनुभव, आक्रामकता और गेंद से कुछ खास कर दिखाने की क्षमता. इन बातों की भी तो कुछ अहमियत होती है!"

Hope India bounce back strongly.

But if pace, skill and seam movement were the criteria, and 140 clicks was hard to come by, one has to ask the question. Where was MOHD SIRAJ? Experience, aggression and the ability to make things happen with the ball.

Surely that counts for something!

Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) November 19, 2026

<p style="text-al

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखे जाने पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया है। सिराज के नाम पर तंज कसते हुए मसूद ने कहा कि "नाम सिराज है, यही क्या कम है?" यह विषय भारतीय क्रिकेट में चयन प्रक्रियाओं और धर्म-आधारित भेदभाव के सवालों को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय टीम के चयन में पारदर्शिता और समानता के मुद्दों को सामने लाती है, जिससे खेल जगत और जनता में चर्चा बढ़ रही है। आम जनता पर इसका अस

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।