खेल

'उनके लिए दरवाजे बंद...', शमी की टीम इंडिया में वापसी पर पूर्व कोच का बड़ा बयान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'उनके लिए दरवाजे बंद...', शमी की टीम इंडिया में वापसी पर पूर्व कोच का बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों 2026 दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं.

इससे पहले सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए थे. उनकी टीम इंडिया में वापसी को लेकर लगातार बात हो रही है.

फाइनल से पहले ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने भी शमी की वापसी पर बात की थी. अब टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने शमी पर बड़ा बयान दिया.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए भरत अरुण ने कहा, "उसे गेंदबाजी करना पसंद है. इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह नेट्स में या फिर मैच के बीच में है. आप उसे रेड बॉल या फिर कोई भी बॉल दीजिए.

वह अपना रनअप मार्क करेगा और गेंदबाजी शुरू कर देगा." बता दें कि शमी ने टीम इंडिया के लिए पिछला मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के रूप में खेला था.

उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी वह नेट्स पर आते और कहते, 'मुझे बॉलिंग नहीं करनी है.' लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वह गेंद उठाते और बॉलिंग शुरू कर देते.

फिर जब तक वह 45 मिनट से एक घंटे तक बॉलिंग न कर लें, आप उन्हें रोक नहीं सकते. शमी को यही बात खास बनाती है. उन्हें बॉलिंग करना बहुत पसंद है, चाहे वह कहीं भी हों."

यह भी पढ़ें: विराट की कप्तानी में टीम से बाहर होने पर सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने सवाल...

क्या शमी के लिए बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे?

क्या भारत ने बहुत जल्दी शमी के लिए दरवाजे बंद कर लिए?

इस पर अरुण ने कहा, "उन्हें शमी के लिए दरवाजे नहीं बंद करने चाहिए. उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है. जब कोई परफॉर्म करता है, तो उम्र से फर्क नहीं पड़ना चाहिए. आप उनकी मजबूती देखते हैं.

उनके टैलेंट को दे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मोहम्मद शमी की 2026 दिलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए भारत में वापसी की संभावना पर चर्चा जारी है। यह विषय शमी के तेज गेंदबाजी कौशल और भारतीय टीम में उनके योगदान को लेकर है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि शमी ने सेमीफाइनल में 5 विकेट लेकर टीम को आगे बढ़ाया, जिससे उनके फॉर्म और फिटनेस पर सवाल उठे। यदि शमी को टीम इंडिया में बुलाया जाता है, तो यह भारतीय गेंदबाजी लाइनअप को मजबूत करेगा और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। जनता को यह सुनकर उत्साह और आशा मिलेगी कि देश की गेंदबाजी में नया ज

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।