UNGA में इजरायल पर घमासान, PM नेतन्याहू का संबोधन शुरू होने से पहले ही कई देशों ने किया वॉकआउट, मेयर ममदानी ने भी साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
UNGA 2026: न्यूयॉर्क में चल रही संयुक्त राष्ट्र महासभा में काफी हंगामा देखने को मिला. कई दिग्गज देशों के साथ इजरायल भी महासभा में पहुंचा था.
लेकिन इजरायली पीएम नेतन्याहू का संबोधन शुरू होने से पहले ही उनका खुलकर विरोध शुरू हो गया. यहां तक कई देशों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया.
वहीं न्यूयॉर्क के मेयर और नेतन्याहू विरोध जोहरान ममदानी ने भी इजरायली पीएम पर निशाना साधा. इससे पहले कार्यक्रम स्थल के बाह भी लोगों ने इजरायल का विरोध किया था.
बता दें कि न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का 81वां उच्चस्तरीय सप्ताह 22 से 28 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संबोधित किया.
नेतन्याहू ने कहा कि कहा कि ईरान की सरकार अंततः गिर जाएगी.
नेतन्याहू ने दावा किया कि देश का नेतृत्व उसके झूठ, भ्रष्टाचार और क्रूरता के कारण पतन की ओर अग्रसर होगा.
साथ ही नेतन्याहू ने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन ईरान की जनता अपनी सरकार के खिलाफ विद्रोह करेगी.
उन्होंने आगे कहा कि उनका हत्यारा शासन उनके झूठ, उनके भ्रष्टाचार, उनकी क्रूरता के कारण गिर जाएगा. यह दुष्ट शासन पतन की ओर अग्रसर होगा.
कई देशों ने किया वॉकआउट पीएम नेतन्याहू के भाषण शुरू करते ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल से कई देशों के प्रतिनिधि बाहर चले गए.
हॉल में बचे प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने हॉल छोड़कर जा चुके लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शुरू करने से पहले, एक छोटी सी घोषणा.
अगर कोई और नैतिक रूप से कायर व्यक्ति अभी तक इस हॉल से नहीं निकला है, तो कृपया अभी निकल जाएं. बहुत-बहुत धन्यवाद.
इसके अलावा, नेतन्याहू ने बढ़ते यहूदी-विरोधी भावना के बारे में बात की और दुनिया भर के यहूदियों से आत्मविश्वास बनाए रखने और खतरों के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया. 🚨 JUST IN: MASS WALKOUTS at the United Nations after Israeli PM Benjamin Netanyahu walks up to the microphone to deliver his speech Applause and chants are breaking out in the room Not EVERY country's delegation got up and walked out, but several did Netanyahu is visibly… pic.twitter.com/hgX3zFwv2c — Eric Daugherty (@EricLDaugh) September 24, 2026 वॉकआउट करने वाले देशों से नेतन्याहू ने पूछा सवाल संबोधन में नेतन्याहू ने उन प्रतिनिधियों से सवाल किया जो उनके भाषण के दौरान बाहर चले गए थे और उन प्रदर्शनकारियों से भी जिन्होंने कार्यक्रम स्थल के बाहर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था.
पूछा कि जब ईरानी तानाशाहों ने हजारों निहत्थे ईरानी नागरिकों का कत्लेआम और उन्हें अपंग किया था, तब आप कहां थे?
मेयर ममदानी ने गिरफ्तारी वारंट का किया जिक्र न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा.
उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने 81वीं यूएनजीए में अपने भाषण के दौरान फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई को सही ठहराने के लिए निराधार झूठ दोहराए.
ममदानी ने कहा कि नेतन्याहू ने अपने भाषण में पहले की तरह ही कई ऐसे दावे किए, जिनका इस्तेमाल फिलिस्तीनियों के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराने के लिए किया गया.
उन्होंने कहा कि इन दावों से यह तथ्य नहीं बदलता कि नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वारंट में उन पर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप लगाए गए हैं.
ममदानी का यह बयान नेतन्याहू के उस भाषण के बाद आया, जिसमें उन्होंने ममदानी की आलोचना की थी.
नेतन्याहू ने आरोप लगाया था कि ममदानी के न्यूयॉर्क का मेयर चुने जाने के बाद शहर में यहूदी लोग खुद को पहले से ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io