खेल

'उन्हें दबाना नहीं...' सिराज को टेस्ट टीम से बाहर रखने पर भड़के ओवैसी, जानें क्या कहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'उन्हें दबाना नहीं...' सिराज को टेस्ट टीम से बाहर रखने पर भड़के ओवैसी, जानें क्या कहा

भारतीय टेस्ट टीम से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर किए जाने के फैसले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा भेदभाव के आरोप लगाए जाने के बाद अब सियासी पारा चढ़ गया है.

इस पर एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सिराज के संघर्ष, उनकी इच्छाशक्ति और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर रखना किसी के लिए भी आसान नहीं है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'वे (सिराज) हैदराबाद के एक गरीब परिवार से आते हैं और एक ऑटो-रिक्शा चालक के बेटे हैं. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए बेहद कड़ी मेहनत की है.

दुनिया को शायद उन बलिदानों और कठिनाइयों के बारे में पता न हो जो उन्होंने झेली हैं.

अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई टेस्ट मैच खेले और 144 विकेट अपने नाम किए. सिराज की सबसे बड़ी ताकत उनकी इच्छाशक्ति है. उन्हें दबाना या दरकिनार करना आसान नहीं है.

सिराज जरूर वापसी करेंगे.'

जल्द ही टीम में वापसी करेंगे सिराज: ओवैसी

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का उदाहरण देते हुए याद दिलाया कि एक तेज गेंदबाज होने के बावजूद सिराज ने सभी पांच मैच खेले, कुल 1,113 गेंदें फेंकीं और सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

असदुद्दीन ओवैसी ने सिराज को एक सच्चा फाइटर करार देते हुए कहा कि मैदान के बाहर भी उनका चरित्र और सादगी मिसाल के काबिल है.

उन्होंने भरोसा जताया कि मोहम्मद सिराज जल्द ही टीम में जोरदार वापसी करेंगे, लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम की सेवा करते रहेंगे और देश को और भी बड़ी सफलताएं दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

इमरान मसूद के बयान से चढ़ा सियासी पारा

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया कि क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को धर्म के कारण न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर रखा गया है.

वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर राजनीतिक ध्रुवीकरण और तुष्टीकरण का

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारतीय टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने के निर्णय पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा भेदभाव के आरोप और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी द्वारा सिराज की प्रशंसा के इर्द-गिर्द घूमती है। इस विषय का महत्व इस तथ्य में है कि यह खेल नीति, खिलाड़ी चयन और जातीय-धार्मिक संवेदनशीलता के बीच जटिल संबंध को उजागर करता है, जिससे क्रिकेट के प्रशंसकों और समाज में चर्चा का विषय बनता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि क्रिकेट प्रेमियों के बीच टीम चयन पर बहस तेज हो, साथ ही सा

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।