राज्य

उन्नाव में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लेकर कार्यशाला का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उन्नाव में  आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लेकर कार्यशाला का आयोजन

जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और डॉक्टर शामिल हुए।कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत ऑनलाइन पंजीकरण और मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई।

डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को इस व्यवस्था के महत्व और इसके बेहतर इस्तेमाल के बारे में बताया गया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अच्छा काम करने वाले जिला महिला चिकित्सालय के डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन डॉक्टरों ने ऑनलाइन पंजीकरण और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR) तैयार करने के काम में बेहतर प्रदर्शन किया है।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।