राज्य

उन्नाव में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत रोजगार मेले का किया गया आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उन्नाव में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत रोजगार मेले का  किया गया आयोजन

**उन्नाव में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक बृजेश कुमार रावत सम्मिलित हुए ।रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियों एवं संस्थानों ने हिस्सा लिया तथा 277 से अधिक रोजगार अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। विभिन्न कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सर्विसेज, कंस्ट्रक्शन अप्रेंटिस, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर, उत्पादन संबंधी पद, लोन एडवाइजर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एवं मार्केटिंग प्रतिनिधि, स्कैफोल्डर, वेलनेस एडवाइजर, वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव तथा NAPS ट्रेनी ऑपरेटर जैसे अनेक पदों के लिए अवसर उपलब्ध कराए गए।

दस्तावेज के अनुसार वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के सिक्योरिटी गार्ड के , स्कैफोल्डर के तथा सिक्योरिटी सर्विसेज के अवसर प्रमुख रहे।रोजगार मेले में युवाओं को अग्निवीर योजना, अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई |**

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उन्नाव में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें 20 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 277 से अधिक नौकरी के अवसरों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक बृजेश कुमार रावत की उपस्थिति में हुआ। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थानीय युवाओं और बेरोजगारों को नई रोजगार संभावनाएँ प्रदान करती है और राज्य के रोजगार सृजन के प्रयासों को दर्शाती है। इसके परिणामस्वरूप, क्षेत्र में बेरोजगारी में कमी आ सकती है, लोगों की आय में वृद्धि होगी और आर्थिक विकास को ब

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।