राजनीति

उन्नाव में 1449 आउटसोर्स कर्मियों को मिली बढ़े पारिश्रमिक की सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उन्नाव में 1449 आउटसोर्स कर्मियों को मिली बढ़े पारिश्रमिक की सौगात

उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता और मुख्य विकास अधिकारी कृति राज मौजूद रहीं। इस दौरान उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के लोगो का अनावरण किया गया और वेबसाइट व पोर्टल की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की घोषणा की गई। नई व्यवस्था के तहत कुशल कर्मचारियों, जैसे कंप्यूटर ऑपरेटर को 22 हजार रुपये और अकुशल कर्मचारियों को 20 हजार रुपये तक पारिश्रमिक मिलेगा। इसका लाभ उन्नाव की 19 नगर पालिका और नगर पंचायतों में काम कर रहे 1449 आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।