राज्य

उन्नाव के जगदीशपुर में महिला जागरूकता चौपाल आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उन्नाव के जगदीशपुर में महिला जागरूकता चौपाल आयोजित

उन्नाव में मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत थाना अजगैन पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना अजगैन सुरेश कुमार सिंह और मिशन शक्ति टीम उपस्थित रही। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।