यूपी के 15 शहरों में कोहरा, तापमान 15°C से नीचे:तमिलनाडु में भारी बारिश; 2 दिन बाद पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली में AQI 421
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी में ठंड बढ़ गई है। दिवाली की सुबह लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत 10 शहरों में धुंध छाई रही। वहीं, श्रावस्ती, देवरिया, महराजगंज, बिजनौर, गोंडा और संभल समेत 15 शहरों में कोहरा रहा। कई जगह विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में रात का तापमान 15°C से नीचे पहुंच गया।
तमिलनाडु में रविवार को चेन्नई, आसपास के इलाकों और डेल्टा जिलों में सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके बावजूद लोग परंपरागत तरीके से दिवाली मना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो दिन बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे देश के बाकी हिस्सों में सर्दी बढ़ने और तापमान में गिरावट हो सकती है।
दिल्ली के AIIMS के आसपास AQI 421 दर्ज किया गया, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक यह गंभीर श्रेणी में है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें… सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति देश के प्रमुख शहरों का तापमान… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 9 नवंबर 10 नवंबर राज्यों में मौसम की खबरें… राजस्थान- नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद बढ़ेगी सर्दी, सीकर, माउंट आबू में सबसे ठंडी रात, बाड़मेर में 37 डिग्री से ऊपर पारा राजस्थान में फिलहाल लोगों को सर्दी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद सर्दी जोर पकड़ने का अनुमान है। 15 नवंबर बाद हवा का पैटर्न बदलेगा और उत्तरी हवा मैदानी राज्यों में आने से पश्चिमी राजस्थान में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ेगी। इससे पहले राज्य में मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश- भोपाल-इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 15°C से कम, 10 नवंबर से नया सिस्टम; प्रदेश में आ सकती हैं ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश के शहरों में रात में ठंड और सुबह धुंध छा रही है।
भोपाल, इंदौर में भी न्यूनतम तापमान कम हुआ है। बीती रात 14 शहरों में पारा 14 डिग्री से कम रहा। इनमें इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़- अगले 3 दिन में 3°C तक गिरेगा तापमान, अंबिकापुर में एक हफ्ते में पारा 6.2°C लुढ़का, रायपुर में भी बढ़ी ठंड छत्तीसगढ़ में अब रात के तापमान में गिरावट होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव क
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar