अपराध

UP की '₹40 वाली शराब' ने 12 लोगों को मारा!:परिवार बोला- अपने बाल नोचे, पहचानना भूले, तड़प रहे थे; चिताएं देख रो पड़ा गांव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
UP की '₹40 वाली शराब' ने 12 लोगों को मारा!:परिवार बोला- अपने बाल नोचे, पहचानना भूले, तड़प रहे थे; चिताएं देख रो पड़ा गांव

चाचा अपने बाल नोंच रहे थे, माथा पीट रहे थे। आंखें धुंधला गई थीं। हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वे परिवार के लोगों को भी पहचान नहीं पा रहे थे, चाचा नीले पड़ गए थे…

यह बोलते हुए करतार सिंह लोधी की भतीजी कीर्ति लोधी भावुक हो गईं। शनिवार शाम शराब पीकर घर लौटे करतार कुछ देर बाद उल्टियां करने लगे। हालत बिगड़ने पर परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घुघरा खुर्द निवासी कीर्ति ने बताया कि परिवार उन्हें पहले भी शराब पीने से मना करता था, लेकिन वे नहीं माने।

करतार चार भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार खेती करता है और उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार ने उन्हें तड़पते देखा। कीर्ति कहती हैं, “काश, वह शराब नहीं पीते। चाचा को हमने खो दिया।” शराब कांड में अब तक 30 आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। बंडा थाने में 20 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जिनमें से 10 को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, विनायक थाने में भी 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर BNS की धारा 105, 3(5), 123 और आबकारी अधिनियम की धारा 49-A के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही 5 अधिकारी भी सस्पेंड किए गए हैं। रात करीब 8 बजे बिगड़ी थी तबीयत मृतक के चाचा सरदार सिंह लोधी ने बताया- रात करीब 8 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी।

वह बार-बार बेहोश हो रहा था। बंडा अस्पताल से उसे सागर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह बताते-बताते सरदार सिंह भी फफक पड़े। शराब पीने के 20 मिनट बाद चक्कर, फिर उल्टियां नौराज निवासी कैलाश लोधी ने बताया- मैंने शनिवार को जुझार सिंह के यहां से ‘सागर गोल्ड’ ब्रांड की शराब 40 रुपए में खरीदी थी।

शराब पीने के करीब 20 मिनट बाद मुझे चक्कर आने लगे। घर जाकर सो गया, लेकिन बाद में उल्टियां होने लगीं। जिला अस्पताल में इलाज के बाद मेरी हालत में सुधार आया है। पहले इलाज कराया, सुबह फिर बिगड़ी हालत मृतक हरनाम राय के परिजन ने बताया- शनिवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उल्टियां होने पर उसे बंडा अस्पताल लाया गया।

बीपी नापा गया और इलाज के बाद परिवार उसे घर ले गया। रविवार सुबह करीब 6 बजे फिर हालत बिगड़ने लगी। उसे दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शराब पीने के बाद शरीर नीला पड़ा मृतक सुमेर सिंह दांगी के चचे

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उत्तर प्रदेश के एक गाँव में 40 रुपये की सस्ती शराब के सेवन से 12 लोगों की मृत्यु के मामले के बारे में है। इस घटना में शराब के अत्यधिक सेवन से चाचा ने अपने बाल नोंचकर, माथा पीटकर, आँखें धुंधली हो गईं और पहचान भी नहीं पाई। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि सस्ती शराब के सेवन से स्वास्थ्य पर कितना गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और ग्रामीण इलाकों में इस तरह की दुर्घटनाएँ कितनी बार होती हैं। इसका आम जनता पर असर यह है कि लोग शराब के खतरों के प्रति जागरूक होंगे और सरकार को नयी नीतिया

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।