व्यापार

UP की आबकारी नीति: जानिए कैसे तय होते हैं शराब और बीयर के दाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
UP की आबकारी नीति: जानिए कैसे तय होते हैं शराब और बीयर के दाम

उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए हाल ही में फैला किया है कि अब शराब की दुकानें एक घंटा और ज्यादा खुलेंगी.

इसका मतलब है कि शराब की दुकानें जो अब तक 10 बजे बंद हो जाया करती थीं अब वो 11 बजे रात को बंद हुआ करेंगी. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार की आबकारी नीति को लेकर भी चर्चा हो रही है.

क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में शराब और बीयर के दाम कैसे तय किए जाते हैं? इसमें और क्या- क्या इंक्लूड किया जाता है? अगर नहीं जानते, तो आइये आज आपको इसी बारे में बताते हैं.

कैसे तय होते हैं शराब और बीयर के दाम?

उत्तर प्रदेश में शराब या बीयर की बोतल का दाम सिर्फ कंपनी या दुकानदार अपनी मर्जी से तय नहीं करता.

इसकी कीमत तय करने में राज्य की आबकारी नीति की बड़ी भूमिका होती है.

सरकार हर वित्त वर्ष के लिए आबकारी नीति जारी करती है, जिसमें शराब की अलग-अलग श्रेणियों पर शुल्क, लाइसेंस फीस, दुकानदार और थोक विक्रेता का मार्जिन और अधिकतम खुदरा मूल्य यानी MRP तय करने के नियम होते हैं.

कीमत के साथ जुड़ते हैं अन्य शुल्क

शराब की कीमत तय करने में एक्साइज ड्यूटी और कंसिडरेशन फीस जैसे सरकारी शुल्क महत्वपूर्ण होते हैं.

देशी शराब, IMFL, बीयर और वाइन जैसी अलग-अलग श्रेणियों के लिए शुल्क और नियम अलग हो सकते हैं. इतना ही नहीं शराब की दुकान चलाने के लिए लाइसेंस फीस भी देनी होती है.

IMFL, बीयर और अन्य श्रेणियों की दुकानों के लिए लाइसेंस से जुड़े शुल्क आबकारी नीति के तहत तय किए जाते हैं. इन खर्चों का असर भी शराब की कीमत पर पड़ता है.

अल्कोहल की मात्रा भी है जरूरी

शराब की कीमत तय करने में उसकी अल्कोहल बाय वॉल्यूम (ABV) यानी उसमें मौजूद अल्कोहल की मात्रा भी महत्वपूर्ण होती है.

अलग-अलग अल्कोहल स्ट्रेंथ वाली शराब के लिए शुल्क और कीमत तय करने का तरीका अलग हो सकता है. इसके अलावा बोतल या पैक का साइज भी कीमत को प्रभावित करता है.

शराब और बीयर अलग-अलग पैक साइज में बिकती हैं, इसलिए हर बोतल या कैन की कीमत एक जैसी नहीं होती.

आबकारी नीति में अलग-अलग

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आबकारी नीति में बदलाव कर शराब और बीयर के दाम तय करने के तरीके पर चर्चा को बढ़ावा दिया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य फेस्टिव सीजन में शराब की दुकानों के खुलने के समय को बढ़ाना और कर राजस्व को स्थिर रखना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि शराब पर कर राजस्व राज्य के बजट का एक बड़ा हिस्सा है और नीति में बदलाव से कर वसूली पर सीधा असर पड़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि शराब की कीमतों में बदलाव से उपभोक्ताओं की खर्च शक्ति प्रभावित हो सकती है, साथ ही दुकानों क

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।