राजनीति

यूपीः आगरा में MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, 73 केंद्रों पर 39 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आगरा में MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, 73 केंद्रों पर 39 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

आगरा में विधान परिषद चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आगरा खंड स्नातक सीट के लिए 46 मतदान केंद्रों पर 24 हजार से अधिक मतदाता, जबकि खंड शिक्षक सीट के 27 केंद्रों पर 15 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

खंड स्नातक सीट पर 13 और खंड शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि किशोर तिवारी और सपा के आकाश अग्रवाल के बीच मुकाबला है। वहीं, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह, सपा के शशांक यादव और निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर पुलिस ऑफिसर और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 11 जोनल ऑफिसर लगातार भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

बाइट- रवीन्द्र कुमार, डीसीपी सिटी आगरा बाइट- मतदाता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।