यूपीः आजमगढ़ की बबीता समेत दो महिलाएं गिरफ्तार, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हथियार मुंबई पहुंचाने का आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आजमगढ़ की बबीता समेत उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है। राधा सीतापुर और बबीता आजमगढ़ जिले की रहने वाली है। दोनों हरियाणा के सोनीपत में रह रही थीं। जांच में सामने आया है कि उन्होंने हथियार मुंबई पहुंचाया था।
बबीता आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठिहार गांव की रहने वाली है। उसके पिता रामजतन के मुताबिक, उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी किसी के बहकावे में आकर इस मामले में शामिल हुई है। पुलिस ने परिवार को उसकी हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है। आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बबीता हरियाणा में रहकर एक कंपनी में पैकेजिंग का काम करती थी।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और मुंबई पुलिस की ओर से मिले तथ्यों के आधार पर आजमगढ़ पुलिस पूरा सहयोग करेगी।
बाइट- डॉ. अनिल कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
बाइट- रामजतन राम, लड़की के पिता