राजनीति

यूपीः आजमगढ़ में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, 2.41 लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद, चार लोग हिरासत में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आजमगढ़ में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, 2.41 लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद, चार लोग हिरासत में

आजमगढ़ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद और भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की गई। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की किया सेल्टोस कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे पांच झोलों से पंपलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और विभिन्न शिक्षकों की मतदाता सूची बरामद हुई। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ के दौरान रुपये लिफाफों में रखकर बांटने जाने की बात बताई। आरोपियों में मऊ के सुभाष सिंह और शिवगोविंद सिंह तथा आजमगढ़ के राजेश कुमार पांडेय और शिवमोहन सिंह शामिल हैं। सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट- अविनाश कुमार गौतम, एसडीएम सदर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।