अपराध

यूपीः आजमगढ़ में गोवध गिरोह के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, एक पर 36 तो दूसरे पर 11 मुकदमे दर्ज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आजमगढ़ में गोवध गिरोह के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, एक पर 36 तो दूसरे पर 11 मुकदमे दर्ज

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने गोवध के मामलों में सक्रिय अंतर्जनपदीय गिरोह के दो इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना फूलपुर पुलिस और विशेष अपराध नियंत्रण टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सतुवहिया पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान निवासी पीठापुर, थाना अहरौला, आजमगढ़ और सज्जाद के रूप में हुई है। सलमान पर 25 हजार रुपये और सज्जाद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोवध करने वाले गिरोह में शामिल होने की बात बताई।

पुलिस के अनुसार, सलमान के खिलाफ गोवध, एनडीपीएस, अवैध हथियार और अन्य गंभीर अपराधों समेत कुल 36 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सज्जाद के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

बाइट- भूपेश पांडे, क्षेत्राधिकारी, फूलपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।