राजनीति

यूपीः आजमगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सभी बूथों पर विशेष कैंप, फॉर्म-6 भरकर किया गया पंजीकरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आजमगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सभी बूथों पर विशेष कैंप, फॉर्म-6 भरकर किया गया पंजीकरण

आजमगढ़ में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए शनिवार को विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी मतदेय स्थलों पर शिविर लगाए गए। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के बाद आयोजित इन शिविरों में पात्र नागरिकों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरा।

आवेदन के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज जमा किए गए। नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई, जहां फॉर्म भरने और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्राप्त आवेदनों का व्यवस्थित अभिलेखीकरण किया गया। शिविरों की निगरानी के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में शिविरों के संचालन की निगरानी की गई। इस दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया।

बाइट- रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।