यूपीः आजमगढ़ में टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो कॉलिंग के नाम पर वसूली, आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोशल मीडिया पर लड़की की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करने और टेलीग्राम के जरिए अश्लील वीडियो कॉलिंग व आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे वसूलने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल और जीयनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। मोबाइल फोन की शुरुआती जांच में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ी गतिविधियां सामने आई हैं। वहीं, बैंकिंग रिकॉर्ड के प्रारंभिक अवलोकन में करीब 4 लाख 34 हजार रुपये के क्रेडिट ट्रांजेक्शन मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से बाल यौन शोषण और उत्पीड़न से संबंधित सामग्री को लेकर मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
बाइट- पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़