यूपीः आगरा से अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद, बोले- पीडीए का D अब दमदार दलित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा में समाजवादी पार्टी की ओर से जीआईसी मैदान में दलित महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद और रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं और बाबा साहब आंबेडकर की करीब 200 प्रतिमाएं तोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए आंदोलन की शुरुआत आगरा से हो रही है और अब पीडीए में डी का मतलब दमदार दलित है।
अखिलेश ने पेपर लीक, बेरोजगारी, आरक्षण और स्कूल बंद होने के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद किए हैं। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर दलितों को न्याय, युवाओं को रोजगार और मजदूरों को अतिरिक्त काम का भुगतान दिया जाएगा। वहीं, रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर पीडीए को बांटने का आरोप लगाया और लोगों से चुनाव में किसी के बहकावे में न आने की अपील की।
बाइट - अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में दलित महासम्मेलन का शंखनाद किया, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेताओं ने उन्हें स्वागत किया। यह विषय दलितों के राजनीतिक सशक्तिकरण और समाजवादी पार्टी की भूमिका पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि समाजवादी पार्टी दलित वर्ग के हितों को आगे बढ़ाने में सक्रिय है, जिससे राजनीतिक क्षेत्र में उनका प्रभाव बढ़ रहा है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि दलितों को अधिक राजनीतिक आवाज़ मिलेगी, जिससे सामाजिक न्याय और समान