यूपी के आगरा के बटेश्वर में ऐतिहासिक धार्मिक मेले का शुभारंभ, 31 हजार दीपों से जगमगाए यमुना घाट और मंदिर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा के बाह स्थित छोटी काशी के नाम से विख्यात बटेश्वर में उत्तर भारत का ऐतिहासिक धार्मिक, सांस्कृतिक और लोक मेला बुधवार देर रात शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बीजेपी नेता राजा अरिदमन सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने संयुक्त रूप से आरती कर और फीता खोलकर किया।
इस अवसर पर बटेश्वर के यमुना घाट और मंदिर परिसर में दीपदान किया गया। साथ ही 31 हजार दीप जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में दुकानदार अपने उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। वहीं, संतों और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी जारी है। संत एकादशी से दूज तक पांच दिनों तक यमुना में विशेष स्नान करेंगे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक बटेश्वर मेले की शुरुआत राजा बदन सिंह ने की थी। अब यह मेला जनमेले का रूप ले चुका है, जहां खेलकूद के साथ धार्मिक आस्था का भी संगम देखने को मिल रहा है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर मेले को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार के विजन के अनुरूप मेले की दिव्यता और भव्यता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बटेश्वर मंदिर के मुख्य महंत जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर यमुना में स्नान करते हैं।
बाइट-राजा अरिदमन सिंह – पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बीजेपी नेतामंजू भदौरिया – जिला पंचायत अध्यक्ष, आगराजय प्रकाश गोस्वामी – मुख्य महंत, बटेश्वर मंदिर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बटेश्वर, जिसे छोटी काशी कहा जाता है, में उत्तर भारत का ऐतिहासिक धार्मिक, सांस्कृतिक और लोक मेला शुरू हुआ। यह मेला यमुना घाट और मंदिर परिसर को 31 हजार दीपों से जगमगाता है। इस कार्यक्रम का महत्व है क्योंकि यह क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करता है, तथा पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देता है, क्योंकि दुकानदारों, भोजन विक्रेताओं और होटलों को अधिक व्यापार मिलता है। इसके अलावा, यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को सुद