यूपी के आगरा- बटेश्वर मेले की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा में उत्तर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक बटेश्वर मेले को दिव्य, भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बटेश्वर पहुंचकर मेला स्थल और यमुना घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।
वहीं, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य स्नान पर्व आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने स्नान पर्व की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त गोताखोरों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग, यातायात, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, महिला स्नानघर और साफ-सफाई की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। मेले में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा 18 नवंबर से सांस्कृतिक विभाग की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
बाइट- मनीष बंसल जिलाधिकारी आगरा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
आगरा- बटेश्वर मेले की तैयारी में जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह मेला हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन राजस्व में वृद्धि होती है। प्रशासन द्वारा स्थल निरीक्षण और सुरक्षा, सुविधाओं की व्यवस्था को तेज करना, मेले के सुचारू संचालन और आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, व्यापारियों को बिक्री में बढ़ोतरी होगी और क्षेत्र की अ