राज्य

यूपी के अलीगढ़ में PET परीक्षा शुरू, 39 केंद्रों पर 1.14 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के अलीगढ़ में PET परीक्षा शुरू, 39 केंद्रों पर 1.14 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 आज, 25 अक्टूबर से शुरू हो गई है। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जिले में परीक्षा के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक लाख 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया। परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी की है और केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है। वहीं, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचीं अपर जिलाधिकारी नगर संगीता देवी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।