अपराध

यूपीः अमरोहा में 15 केंद्रों पर PET परीक्षा आज, 42,624 अभ्यर्थी पंजीकृत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः अमरोहा में 15 केंद्रों पर PET परीक्षा आज, 42,624 अभ्यर्थी पंजीकृत

अमरोहा में आज 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 42 हजार 624 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पाली में 7 हजार 104 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाकर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं।

बाइट- डॉ. नितिन गौड़, डीएम, अमरोहा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।