राजनीति

यूपी के अमरोहा में दोबारा एमएलसी निर्वाचित होने पर डॉ. हरिसिंह ढिल्लो का भव्य स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के अमरोहा में दोबारा एमएलसी निर्वाचित होने पर डॉ. हरिसिंह ढिल्लो का भव्य स्वागत

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. हरिसिंह ढिल्लो दोबारा एमएलसी निर्वाचित होने के बाद अपने गृह नगर अमरोहा पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थकों ने जश्न मनाया और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई गई और आतिशबाजी भी की गई।समर्थकों को संबोधित करते हुए डॉ.

हरिसिंह ढिल्लो ने अपनी जीत का श्रेय शिक्षक मतदाताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल कुछ दिनों का नहीं, बल्कि छह साल तक लगातार किए गए कार्यों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में वह शिक्षकों के बीच रहे और उनके सुख-दुख में शामिल हुए। शिक्षकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखने का प्रयास किया।

डॉ. ढिल्लो ने जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताया। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के सामने रखकर उनके समाधान के लिए प्रयास करते रहने का भरोसा दिया।

बाइट---डॉ. हरिसिंह ढिल्लो,नवनिर्वाचित एमएलसी, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।