देश

यूपी के  अमरोहा में   रबी सीजन के लिए 62,370 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी मंजूर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  अमरोहा में   रबी सीजन के लिए 62,370 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी मंजूर

केंद्र सरकार ने रबी सीजन में किसानों को बड़ी राहत देते हुए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) व्यवस्था के तहत 62 हजार 370 करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से लिए गए इस फैसले से किसानों को फास्फेटिक और पोटाशिक उर्वरक किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे।

इसके तहत नाइट्रोजन पर 94 रुपये 21 पैसे, फास्फोरस पर 66 रुपये 11 पैसे, पोटाश पर 2 रुपये 38 पैसे और सल्फर पर 10 रुपये 42 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से सब्सिडी दी जाएगी।केंद्र सरकार के इस फैसले से अमरोहा के किसानों में खुशी है। किसानों का कहना है कि उर्वरकों पर सब्सिडी मिलने से खेती की लागत कम होगी और उन्हें खाद उचित कीमत पर उपलब्ध हो सकेगी।

इससे किसानों पर आर्थिक बोझ कम होगा। किसानों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार कृषि यंत्रों, बीजों और उर्वरकों पर सब्सिडी देकर किसानों को राहत दे रही है। किसानों के मुताबिक, सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उन्हें खेती में मदद मिल रही है।:

: बाइट – पूरन सिंह सैनी, किसान, अमरोहा बाइट – भूपेंद्र सिंह, प्रगतिशील किसान, अमरोहा: बाइट – सुरेंद्र सिंह त्यागी, प्रगतिशील किसान, अमरोहा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर अमरोहा में रबी सीजन के लिए 62,370 करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी देने के बारे में है। यह निर्णय पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) व्यवस्था के तहत किसानों को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश के उर्वरक किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि रबी फसल की पैदावार बढ़ाने में उर्वरक की भूमिका अहम है और किसानों पर लागत का बोझ कम होता है। आम जनता को बेहतर फसल उत्पादन से खाद्य सुरक्षा में सुधार और कृषि आय में वृद्धि का लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।