राज्य

यूपी के  अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव की धूम, मंदिरों में सजे 56 भोग के दिव्य पकवान, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज रही रामनगरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव की धूम, मंदिरों में सजे 56 भोग के दिव्य पकवान, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज रही रामनगरी

भक्ति, उल्लास और आस्था से सराबोर रामनगरी अयोध्या में आज अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अयोध्या के प्रमुख मंदिरों और मठों में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जा रहे हैं। तरह-तरह के पकवानों से सजे भोग के थाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।मान्यता है कि भगवान श्रीराम के 14 वर्षों का वनवास पूरा कर लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने पर माता कौशल्या और अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था।

इस दौरान प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किए गए थे। कहा जाता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने कंद-मूल और फलों का सेवन किया था। उनके अयोध्या आगमन पर श्रद्धालुओं ने प्रेम और श्रद्धा के साथ तरह-तरह के व्यंजन बनाकर उन्हें भोग लगाया। इसी परंपरा का निर्वहन आज भी अन्नकूट महोत्सव के रूप में किया जाता है।अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर मंदिरों में कहीं केसरिया खीर, तो कहीं मालपुए, पूड़ी, कचौड़ी और पंचमेवा सहित अनेक व्यंजनों के भोग सजाए गए हैं।

दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज रहे हैं। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

बाइट---महंत करुणा निधान शरण, झुनकी घाट बाइट---लल्लू सिंह, पूर्व सांसद

बाइट---सुमन अग्रवाल, श्रद्धालु बाइट---कृति अग्रवाल, श्रद्धालु

बाइट---उत्तम बंसल, श्रद्धालु

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अन्नकूट महोत्सव अयोध्या में भगवान श्रीराम को श्रद्धा के रूप में 56 भोग अर्पित करने की परंपरा है, जिसे मंदिरों और मठों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह कार्यक्रम धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, जिससे क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान मजबूत होती है। महोत्सव की महत्ता इसलिए है क्योंकि यह श्रद्धालुओं को एकजुट करता है, परंपराओं को जीवित रखता है और पर्यटन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देता है। आम जनता के लिए यह अवसर धार्मिक अनुभव को समृद्ध करता है, सामाजिक एकता बढ़ात

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।