यूपीः अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी तेज, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेंगे 30 लाख दीप, 21 झांकियों में दिखेगी रामकथा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राम की पैड़ी के सभी 56 घाटों पर 30 लाख दीप सजाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर से हजारों स्वयंसेवक बसों के जरिए राम की पैड़ी पहुंच रहे हैं। छात्र-छात्राएं अपने निर्धारित घाटों पर दीप सजा रहे हैं।
घाट समन्वयकों की देखरेख में दीपों को तय ब्लॉक और कतारों में व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि दीपोत्सव के दिन दीप प्रज्वलन में कोई परेशानी न हो। वहीं, साकेत महाविद्यालय में 21 झांकियां तैयार की जा रही हैं। इनमें 14 झांकियां सूचना विभाग की होंगी, जो प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाएंगी।
जबकि पर्यटन विभाग की सात झांकियां रामचरितमानस के सातों कांड पर आधारित होंगी। उधर, रामकथा पार्क में भगवान राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक की तैयारी है, जिसमें उपराष्ट्रपति डॉ. सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे।
बाइट- प्रो. संत शरण मिश्र, नोडल अधिकारी बाइट- सबीना जैदी, डायरेक्टर ऑपरेशन