यूपी के अयोध्या में सीएम योगी ने दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - 07 नवंबर को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए रामनगरी एक बार फिर सजने लगी है... अयोध्या के घाटों से लेकर प्रमुख सड़कों और चौराहों तक हलचल तेज हो गई है... कहीं घाटों की साफ-सफाई हो रही है तो कहीं साज-सजावट के जरिए राम नगरी को नया स्वरूप दिया जा रहा है... दीपोत्सव की ये तैयारियां सिर्फ एक आयोजन की तैयारी भर नहीं हैं बल्कि उस परंपरा को आगे बढ़ाने की कवायद भी है...
जो भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर दीप जलाकर खुशियां मनाकर उनके स्वागत से जुड़ी है... और बात जब आस्था और जन भावना की हो तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं... यही वजह है कि शनिवार को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को सीएम योगी खुद अयोध्या पहुंच गए...
ग्राफिक्स इन – दीपोत्सव की तैयारियां... सीएम योगी ने लिया जायजा! – हेडर
- अयोध्या में सीएम योगी ने दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया
- राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और सरयू घाट स्थित आरती स्थल का निरीक्षण किया
- मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए
- सीएम योगी राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र भी गए
- (जहां) सीएम ने अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
- सीएम योगी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए
ग्राफिक्स आउट –
वीओ – रामनगरी अयोध्या में इन दिनों दीपोत्सव को भव्य और दिव्य रूप देने की कवायद तेज है... अयोध्या का दीपोत्सव हर साल अपने ही रिकॉर्ड तोड़कर एक नया वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करता आ रहा है... आइए जानते हैं इस बार का दीपोत्सव किस तरह से खास होने जा रहा है?
GFX IN- HEADER- क्यों खास है इस बार का दीपोत्सव कार्यक्रम?
- राम की पैड़ी समेत करीब 2 किमी इलाके में लाखों दीये जलाने की तैयारी है
- 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे
- (इन्हें जलाने के लिए) 55 हजार लीटर तेल और 65 लाख बातियों की तैयारी है
- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर में 1000 स्वयंसेवक 1 लाख दीप जलाएंगे
- (जिसके लिए) मंदिर परिसर को 5 अलग-अलग जोन में विभाजित किया है
- (जबकि) अयोध्या में धर्मपथ पर 10 प्रवेश द्वार बनेंगे
- सीएम योगी ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को आयोजन का साक्षी बनने का आह्वान किया है
- पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
- CCTV कैमरे और कमांड सेंटर से निगरानी रखी जाएगी
- दीयों के साथ सुरक्षा और ट्रैफिक के बेहतर प्रबंधन की भी व्यवस्था की गई है
- 2100 ड्रोन शो भी दीपोत्सव का आकर्षण बढ़ाएंगे
- कई देशों के प्रतिनिधि भी आयोजन का का हिस्सा बनेंगे
- पिछले साल सरयू तट पर 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे
GFX OUT-
वीओ - एसे में अब इंतजार है 7 नवंबर की उस शाम का, जब दीपों की रोशनी से अयोध्या एक बार फिर जगमगाएगी और पूरी दुनिया रामनगरी के इस भव्य उत्सव की साक्षी बनेगी।