राज्य

यूपीः अयोध्या में सीएम योगी ने सफाईकर्मियों की सराहना की, बोले- स्वच्छ और सुंदर अयोध्या से बढ़ेगा शहर का सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः अयोध्या में सीएम योगी ने सफाईकर्मियों की सराहना की, बोले- स्वच्छ और सुंदर अयोध्या से बढ़ेगा शहर का सम्मान

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल दीपोत्सव का आयोजन कितनी भव्यता के साथ हुआ। उसी के प्रति धन्यवाद देने के लिए आज मैं स्वयं आया हूं। हमारा नगर सुंदर हो, स्वच्छ हो,व्यवस्थित हो। जब आप कभी अयोध्या के बाहर जाएंगे और बोलेंगे मैं अयोध्या से आया हूं तो सामने वाला व्यक्ति ना चाहते हुए भी आपका सम्मान करने के लिए मजबूर होगा।

अगर हमारा शहर, हमारा गांव गंदा हो गाया, वहां पर दुर्व्यवस्था रहेगी,अव्यवस्था रहेगी तो आप कभी बाहर गए और लोगों को बताएंगे फलाने गांव का हूं,या फलाने शहर का हूं और वे लोग कभी आए होंगे तो लोग बोलेंगे इतनी गंदगी, इतनी दुर्व्यवस्था, इतनी अराजकता, चलो दूर भागो। यह लोगों के स्वर होते हैं।

मैं देख रहा था कल लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या धाम आया था...30 लाख से अधिक दीपक प्रज्वलित हुए। देर रात्रि तक भीड़ लगी रही और सुबह जब मैं बाहर निकला, मैंने देखा सभी घाट स्वच्छ और सुंदर थे। कहीं कोई गंदगी नहीं थी, अव्यवस्था नहीं थी, अराजकता नहीं थी...यह अद्भुत कार्य है और जिन भी सफाई कर्मियों ने इस कार्य को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया है, उन सभी का मैं अभिनंदन करता हूं।

उनको इस पूरे आयोजन के लिए हृदय से बधाई देता..."

बाइट- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उ.प्र.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।