यूपी के आजमगढ़ में अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आजमगढ़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के भिउरा स्थित सुभासपा कार्यालय में गौड़ समाज की महिलाओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन, सपा के वोट बैंक और शिवपाल यादव के साथ उनके राजनीतिक रिश्तों को लेकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि उन पर 'सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को' वाली कहावत सटीक बैठती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अयोध्या, काशी और मथुरा तो गए, लेकिन भगवान राम, काशी विश्वनाथ और श्रीकृष्ण के दर्शन नहीं किए। राजभर ने दावा किया कि यादव और मुस्लिम वोट बैंक खिसकने के बाद अखिलेश यादव अब हिंदू वोटों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति गलत दिशा में जा रही है और उनकी स्थिति 'न अली मिले न बजरंगबली' जैसी हो गई है। वहीं, शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच जारी राजनीतिक खींचतान पर राजभर ने कहा कि चाचा-भतीजे एक-दूसरे को कमजोर करने में जुटे हैं। दोनों के बीच अंदरूनी राजनीतिक चक्रव्यूह चल रहा है, जिसका असर अब सार्वजनिक रूप से भी दिखाई देने लगा है।
बाइट--- -ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री
💡 पृष्ठभूमि (Background)
आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। यह घटना राजनीतिक संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुई, जहाँ दोनों दलों के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दोनों प्रमुख नेताओं के बीच टकराव स्पष्ट होता है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि मतदाता अपनी पसंद पर पुनर्विचार करें, और चुनावी माहौल में अस्थिरता बढ़ सकती है।