राज्य

यूपी के  बागपत में  अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ने की खबर से  युवाओं में उत्साह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  बागपत में  अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ने की खबर से  युवाओं में उत्साह

देश की सीमाओं की रक्षा करने का जज्बा हो या मातृभूमि के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून, बागपत के युवाओं में सेना के प्रति हमेशा से खास आकर्षण रहा है। यहां के हजारों युवा थल सेना, वायु सेना, नौसेना और अर्द्धसैनिक बलों में सेवाएं देकर देश की सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं। अब अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल किए जाने के फैसले की खबर से सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं में उत्साह बढ़ा है।बागपत में करीब 2500 युवा अग्निवीर के रूप में देशसेवा कर रहे हैं, जबकि छह हजार से अधिक युवा अग्निवीर भर्ती की तैयारी में जुटे हैं।

सुबह की पहली किरण के साथ मैदानों में दौड़ लगाते और पसीना बहाते इन युवाओं के लिए सेना की वर्दी पहनना महज रोजगार हासिल करना नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाना है।छपरौली स्थित शौर्य एकेडमी सेंटर में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सेवा अवधि बढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत किया है।

युवाओं का कहना है कि सेवा अवधि बढ़ने से उन्हें लंबे समय तक सेना में रहकर देशसेवा करने का अवसर मिलेगा। इससे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल भी बढ़ेगा और सेना में जाने के प्रति उनका आकर्षण मजबूत होगा। युवाओं ने उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

बाइट-अमन खोखर, युवा बाइट -राखी युवती बाइट -आयशा, युवती

बाइट-राजकुमार, सेवानिवृत लेफ्टिनेंट, नौसेना एवं डायरेक्टर शौर्य एकेडमी सेंटर छपरौली

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बागपत के युवाओं में सेना में सेवा अवधि बढ़ाने के निर्णय से उत्पन्न उत्साह के बारे में है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि सरकार की नीतिगत बदलाव से युवा वर्ग का मनोबल और प्रेरणा कैसे बढ़ सकती है। सेवा अवधि के बढ़ने से युवा सेना में अधिक समय तक जुड़ सकते हैं, जिससे सेना की स्थिरता और देश की सुरक्षा में योगदान बढ़ सकता है। आम जनता को यह प्रेरणा देगा कि वे भी अपने सपनों को साकार करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करें, और समाज में सेवा भावना का प्रसार होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।