विदेश

यूपी के बागपत में गन्ना किसानों की दीपावली हुई रोशन, तीनों चीनी मिलों ने किया शत-प्रतिशत बकाया भुगतान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के बागपत में गन्ना किसानों की दीपावली हुई रोशन, तीनों चीनी मिलों ने किया शत-प्रतिशत बकाया भुगतान

बागपत में इस बार दीपावली का त्योहार जनपद के हजारों गन्ना किसानों के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया है। नए पेराई सत्र की शुरुआत से पहले ही जिले की तीनों चीनी मिलों ने पिछले सत्र का शत-प्रतिशत गन्ना भुगतान कर दिया है। खास बात यह है कि निजी क्षेत्र की मलकपुर चीनी मिल ने भी 26 साल के इतिहास में पहली बार सभी किसानों का बकाया भुगतान पूरा किया है। त्योहार से ठीक पहले गन्ने की फसल का पैसा मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसान परिवार के साथ दीपावली मनाने और बच्चों के लिए मिठाई, कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीदने की तैयारी में जुटे हैं।

जनपद में बागपत सहकारी चीनी मिल, रमाला सहकारी चीनी मिल और निजी क्षेत्र की मलकपुर चीनी मिल संचालित हैं। इन तीनों मिलों से जुड़े हजारों किसानों का पिछले पेराई सत्र का पूरा भुगतान नए सत्र की शुरुआत से पहले ही कर दिया गया है। खासतौर पर मलकपुर चीनी मिल का शत-प्रतिशत भुगतान किसानों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब 26 साल पहले स्थापित हुई इस मिल से जुड़े किसानों को अक्सर भुगतान में देरी की शिकायत रहती थी, लेकिन इस बार मिल ने अपना पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए सभी किसानों का बकाया चुका दिया है।

किसानों का कहना है कि समय पर गन्ना भुगतान होने से उन्हें त्योहार पर आर्थिक राहत मिली है। अब वे बिना किसी आर्थिक चिंता के परिवार के साथ दीपावली मना सकेंगे। किसानों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह समय पर गन्ने का भुगतान होता रहेगा।

बाइट---अंकुश हिलवाड़ी

बाइट---बुद्ध सिंह, किसान

बाइट---सुखपाल सिंह, किसान

बाइट---यशपाल सिंह, किसान

बाइट---राजगुरु, किसान

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बागपत जिले के गन्ना किसानों के लिए दीपावली पर शत-प्रतिशत बकाया भुगतान होने की खबर है। यह घटना दर्शाती है कि तीनों चीनी मिलों ने पिछले सत्र का पूरा भुगतान कर दिया है, जिससे किसानों को वित्तीय राहत मिली है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि गन्ना उत्पादन पर निर्भर किसानों की आय में स्थिरता और विश्वास बढ़ता है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, वे अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ सकेंगे, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।