यूपीः बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, चोरी के जेवर और नकदी बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के बहराइच में चोरी और नकबजनी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान जाबिर उर्फ जाकिर और नसीम उर्फ ठेकेदार नाम के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक, थाना बौंडी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जाबिर के पैर में गोली लगी। इसके बाद फरार हुए उसके साथी नसीम की तलाश शुरू की गई। थाना नानपारा क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर नसीम को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से सेंट्रो कार, तमंचे, कारतूस, नकदी और चांदी सहित अन्य धातुओं के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के निवासी और हिस्ट्रीशीटर हैं। जाबिर पर चार दर्जन से अधिक और नसीम पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बहराइच समेत अन्य जिलों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है।
बाइट- विश्वजीत श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बहराइच