यूपी, बलरामपुर नगर पालिका की अनूठी हरित पहल: जिले में पहली बार आधुनिक मशीनों से बड़े पेड़ का सफल प्रत्यारोपण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →बलरामपुर (यूपी) पर्यावरण संरक्षण और शहरी विकास के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिले में पहली बार आधुनिक संसाधनों और विशेष मशीनों की मदद से एक विशालकाय पेड़ का सफलतापूर्वक स्थानांतरण (ट्री-ट्रांसलोकेशन) किया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) लाल चंद्र मौर्य के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।
टीम ने पूरी सावधानी और तकनीकी दक्षता के साथ नगर क्षेत्र से इस बड़े पेड़ को जड़ सहित सुरक्षित बाहर निकाला और इसके बाद गौशाला परिसर में ले जाकर इसका विधिवत पुनः रोपण कराया। आमतौर पर सड़क चौड़ीकरण या अन्य निर्माण एवं विकास कार्यों के दौरान रास्ते में आने वाले बड़े पेड़ों को काट दिया जाता है, जिससे हरियाली को भारी नुकसान पहुंचता है।
नगर पालिका की इस पहल ने साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पेड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए दूसरी जगह स्थानांतरित कर उन्हें नया जीवन दिया जा सकता है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य ने कहा कि शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना पालिका की प्राथमिकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी विकास कार्यों के दौरान पेड़ों को काटने के बजाय इसी तरह आधुनिक तकनीक से उनका स्थानांतरण कर संरक्षित किया जाएगा। नगर पालिका के इस सराहनीय कदम ने समाज को यह सकारात्मक संदेश दिया है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं।
पेड़ों को काटने के बजाय उन्हें सहेजकर नई जगह रोपित करना प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बलरामपुर नगर पालिका ने जिले में पहली बार आधुनिक मशीनों से एक विशालकाय पेड़ का सफल प्रत्यारोपण किया है, जो शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने का एक नया कदम है। यह पहल दर्शाती है कि तकनीकी सहायता से बड़े पौधों को भी सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया जा सकता है, जिससे हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्रयासों में नई दिशा मिलती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि स्थानीय प्रशासन पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए नवाचार अपना रहा है, जिससे शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुध