राज्य

यूपी के बनारस रेल कारखाने में पेंशनभोगियों को बड़ी राहत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के बनारस रेल कारखाने में पेंशनभोगियों को बड़ी राहत

वाराणसी स्थित बनारस रेल कारखाने में पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 1 नवंबर से 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पेंशनभोगियों का पूरा काम एक ही छत के नीचे डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। पेंशनभोगी कल्याण विभाग, लेखा विभाग और बैंक के कर्मचारी एक साथ मिलकर लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

इससे पेंशनभोगियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। पेंशनभोगी मानवेंद्र नाथ पांडेय और उदय नारायण सिंह ने बताया कि पहले लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिलने से समय की बचत हो रही है और बार-बार आने-जाने की परेशानी भी खत्म हो गई है।

वहीं, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ए.एम. अंसारी ने बताया कि पहले लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया ज्यादातर मैन्युअल होती थी, जिसमें पेंशनभोगियों को कई बार कार्यालय आना पड़ता था। अब डिजिटल प्रक्रिया के जरिए कम समय में सर्टिफिकेट तैयार किया जा रहा है। एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सुविधा मिलने से पेंशनभोगियों को काफी सहूलियत हो रही है।

बाइट-ए.एम. अंसारी, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी

बाइट-मानवेंद्र नाथ पांडेय एवं उदय नारायण सिंह, पेंशनभोगी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बनारस रेल कारखाने में पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का अभियान चल रहा है। इस पहल का उद्देश्य पेंशनभोगियों के काम को एक ही छत के नीचे समेटना है, जिससे उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने की परेशानी नहीं होगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पेंशनभोगियों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाती है, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बचते हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि यह सरकारी सेवाओं की दक्षता बढ़ाता है और अन्य पेंशनभोगियों के लिए एक मिसाल कायम करता है, जिससे समान सेवाएँ औ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।