यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, सफारी की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, बच्ची गंभीर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में रविवार रात नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार सफारी कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। जानकारी के मुताबिक, दलसिंहपुर गांव निवासी अनूप कुमार, बिमलेश और अनिल कुमार बाइक से जा रहे थे।
इसी दौरान बैसनपुरवा बस स्टॉप के पास पीछे से आ रही सफारी ने बाइक को टक्कर मार दी। सभी घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
इससे हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा सीएचसी पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।