यूपीः बाराबंकी में दस दिवसीय देवा मेले का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बाराबंकी में विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर लगने वाले ऐतिहासिक देवा मेले का शुभारंभ हो गया है। दस दिनों तक चलने वाले मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की पत्नी रिया केजरीवाल ने फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर किया। मेले में देश-विदेश से लाखों जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है।
मेले में दुकानों, झूलों, मनोरंजन के साधनों और प्रदर्शनी से रौनक बढ़ गई है। यहां खाने-पीने के सामान, महिलाओं के श्रृंगार और मशहूर खजले की दुकानें आकर्षण का केंद्र हैं। दस दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सूफियाना कलाम की प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें देश-विदेश के कलाकार हिस्सा लेंगे।
सूफी संत हाजी वारिस अली शाह का संदेश ‘जो रब है, वही राम’ कौमी एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मेले में आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, पुलिस तैनाती और यातायात के इंतजाम किए हैं।
बाइट- ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी, बाराबंकी
बाइट- रिया केजरीवाल, मुख्य अतिथि