यूपीः बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े पिकअप में घुसी एंबुलेंस; 5 की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबेहा थाना क्षेत्र में 53.3 किलोमीटर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े पिकअप में पीछे से घुस गई। एंबुलेंस जयपुर से 38 वर्षीय अजीजुल हक का शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी।
हादसे में शव के साथ जा रहे तीन परिजनों और दोनों चालकों की जान चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी को बाहर निकालकर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी अमिनूर हक (40), रुपिक (50), जयपुर निवासी मकबूल खान (62), राजस्थान के दौसा निवासी चालक अजय और अलवर निवासी हरिओम (33) के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।
बाइट- समीर सिंह, सीओ हैदरगढ़ बाइट- डॉ. रंजन गौतम, सीएमओ, बाराबंकी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घातक दुर्घटना हुई, जिसमें एंबुलेंस के पाँच लोग मारे गये। यह घटना तेज गति से चल रही एंबुलेंस के सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से टकराने से हुई। इस तरह के हादसे से न केवल चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की भी गंभीर समीक्षा करनी पड़ती है। आम जनता को यह चेतावनी देता है कि तेज़ी से चलने वाली गाड़ियों के साथ सड़कों पर सावधानी बरतनी चाहिए, और आपातकालीन वाहनों के लिए भी सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना अन
🎙️ जनता का संदेश का मत
सड़क सुरक्षा का महत्व अनदेखा नहीं किया जा सकता। तेज़ी से चलती एंबुलेंस और सड़क पर खड़ी पिकअप के बीच समन्वय की कमी ने इस दुखद दुर्घटना को जन्म दिया। हमें आपातकालीन वाहनों के लिए स्पष्ट मार्ग और रुकने के नियमों को सुदृढ़ करना चाहिए। सभी ड्राइवरों को ट्रैफ़िक नियमों का पालन करते हुए, एक-दूसरे की सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। इस त्रासदी से सीखें कि ज़िम्मेदारी और जागरूकता से जीवन बचाया जा सकता है।