यूपी के बरेली में अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने की चर्चा पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की प्रतिक्रिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने की चर्चा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आस्था के मामले में हर व्यक्ति स्वतंत्र है। कोई मंदिर जाए या मस्जिद, यह उसका निजी अधिकार है।
हालांकि, अखिलेश यादव को राम मंदिर जाने के बाद अजमेर शरीफ स्थित दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज में भी हाजिरी लगानी चाहिए। मौलाना ने कहा कि इससे धार्मिक संतुलन का संदेश जाएगा।मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने की संभावित पहल को राजनीतिक रणनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को लगता है कि मुस्लिम वोट उनसे खिसक चुका है, इसलिए अब हिंदू मतदाताओं को साधने के लिए राम मंदिर जाने की रणनीति अपनाई जा रही है।उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि शाहबानो प्रकरण के बाद हिंदू मतदाताओं को खुश करने के लिए बाबरी मस्जिद का ताला खुलवाया गया और वहां पूजा-पाठ शुरू कराया गया।
इसके बावजूद न हिंदू और न ही मुसलमान कांग्रेस से खुश हुए और पार्टी को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा।मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव भी इसी तरह की दोधारी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि धर्म के नाम पर राजनीतिक समीकरण साधने की यह कोशिश सफल नहीं होगी।
बाइट--- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह विषय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर जाने की चर्चा और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की प्रतिक्रिया से संबंधित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक स्वतंत्रता और राजनीतिक हस्तक्षेप के बीच तनाव को उजागर करती है, जो भारत के धर्मनिरपेक्ष ढाँचे को चुनौती देती है। आम जनता पर इसका असर दो-भागी हो सकता है: एक ओर यह धार्मिक सहिष्णुता के प्रति जागरूकता बढ़ा सकता है, वहीं दूसरी ओर यह धार्मिक विभाजन को गहरा कर राजनीतिक बहसों को प्रज्वलित कर सकता है