यूपीः बरेली में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा- 2027 के चुनाव में विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी बीजेपी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी 2027 का विधानसभा चुनाव विकास कार्यों के आधार पर लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी का झंडा विकास है। अखिलेश यादव के लैपटॉप और लाठी वाले बयान पर पलटवार करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार में सभी वर्गों को शिक्षा और सरकारी योजनाओं का समान लाभ मिल रहा है। धर्म और जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की परिभाषा बदलते रहते हैं, जबकि सपा सरकार में केवल समर्थकों को लाभ मिलता था।
वहीं, नेपाल और अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा को उन्होंने केंद्र सरकार की बड़ी पहल बताया।
बाइट - भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भूपेंद्र सिंह चौधरी के बरेली में विकास पर जोर देने का मुख्य विषय 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रणनीति पर है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि पार्टी चुनावी मंच पर विकास को प्रमुख मुद्दा बना रही है, जिससे मतदाताओं की उम्मीदें और चुनावी गतिशीलता प्रभावित हो सकती है। यदि बीजेपी विकास कार्यों पर जोर देती है, तो आम जनता को बेहतर बुनियादी ढांचा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की आशा हो सकती है, परन्तु चुनावी वादों की पूर्ति पर भी निर्भर करेगा।