अपराध

यूपीः बरेली में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, अखिलेश और राहुल गांधी पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बरेली में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, अखिलेश और राहुल गांधी पर साधा निशाना

बरेली में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और सामाजिक समरसता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 2047 तक सत्ता में वापस नहीं आने वाली हैं।

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि लैपटॉप नहीं, बल्कि कट्टा-बम जीतेंगे तो कानून व्यवस्था और विकास हारेंगे। उन्होंने कहा कि इससे गुंडागर्दी और अपराधियों को बढ़ावा मिलेगा। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को लेकर उन्होंने कहा कि ओवैसी और अखिलेश यादव के मोर्चे बीजेपी के विरोध में हैं।

वहीं, फोन टैपिंग के आरोपों पर राहुल गांधी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि राहुल पहले अपनी पार्टी में एकमत बनाएं। अयोध्या जाने के अखिलेश यादव के बयान पर भी उपमुख्यमंत्री ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि रामभक्त उन्हें माफ नहीं करेंगे और उन्हें रामकृष्ण भूमि जाना चाहिए।

बाइट - केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री उ.प्र.

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद विपक्ष पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को 2047 तक सत्ता में लौटने से रोका जाने का दावा किया। यह घटना राजनीतिक तनाव को दर्शाती है, क्योंकि दोनों पक्षों के बीच सत्ता के लिए संघर्ष चल रहा है। इस तरह के बयान से जनता में विभाजन बढ़ सकता है, क्योंकि मतदाता पक्षपात से प्रभावित हो सकते हैं और चुनावी माहौल में अस्थिरता पैदा हो सकती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।