यूपीः बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जमकर बोला हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 2047 तक सत्ता में वापस नहीं आने वाली हैं। अखिलेश यादव के लैपटॉप वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि लैपटॉप नहीं, कट्टा और बम की राजनीति जीतेगी तो कानून व्यवस्था और विकास हारेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में गुंडे और माफिया शामिल हैं।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को लेकर उन्होंने कहा कि ओवैसी का मोर्चा हो या अखिलेश यादव का, सभी बीजेपी के विरोधी हैं। उन्होंने अपने 60 प्रतिशत समर्थन वाले बयान को भी दोहराया। फोन टैपिंग के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी में एकमत बनाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में भ्रम फैला रहे हैं। वहीं, अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर केशव मौर्य ने कहा कि रामभक्त उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने रामकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह को लेकर भी टिप्पणी की।
बाइट -केशव प्रसाद मौर्य (उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश )
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बरेली में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी नेता अखिलेश यादव पर तीखे शब्दों से हमला किया। यह घटना राजनीतिक माहौल को तेज करती है क्योंकि दोनों नेता अलग-अलग दलों के प्रमुख हैं। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाती है कि राजनीतिक विरोध बढ़ रहा है और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी टकराव की संभावना है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि समाज में अस्थिरता बढ़े, चुनावी माहौल प्रभावित हो और नागरिकों का विश्वास राजनीतिक नेताओं पर कम हो।
🎙️ जनता का संदेश का मत
राजनीतिक बहसों में भी शिष्टाचार और सहानुभूति का पालन ज़रूरी है। जब विचारों में मतभेद हों, तो संवाद को शांतिपूर्ण और तथ्य‑आधारित रखें। आक्रामक शब्दों के बजाय समाधान‑मुखी सुझाव दें, जिससे समाज में विश्वास और एकजुटता बनी रहे। हर आवाज़ का सम्मान करना, न कि उसे बदनाम करना, यही हमें एक सशक्त, समावेशी समाज की ओर ले जाएगा।