राज्य

यूपी के  बरेली में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना अभियान शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  बरेली में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना अभियान शुरू

बरेली में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में परिवार और स्टाफ के साथ ऑनलाइन स्वगणना कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जागरूकता प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि स्वगणना अभियान 16 से 30 नवंबर तक चलेगा।

इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना के लिए कुल 67 सवालों के जवाब देने होंगे, जिसे पूरा करने में करीब 10 से 12 मिनट लगेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोर्टल से एक यूनिक एसई आईडी जनरेट होगी, जिसे नागरिकों को सुरक्षित रखना होगा।

एक दिसंबर से घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को यह आईडी दिखानी होगी, जिससे आगे की प्रक्रिया आसान होगी।डीएम ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मई-जून के दौरान भवनों की गणना और मकानों का सूचीकरण किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में जनसंख्या से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे, जो विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण होंगे।

उन्होंने जिले के लोगों से स्वगणना में भाग लेने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर एडीएम (वि./रा.) संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बरेली में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना अभियान शुरू हुआ है, जहाँ नागरिकों को अपने और परिवार के विवरण ऑनलाइन दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह कदम सरकार की डेटा सटीकता बढ़ाने और योजना निर्माण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयास का हिस्सा है। स्वगणना से हर परिवार का सटीक रिकॉर्ड बनकर सरकारी योजनाओं का सही लक्षित वितरण संभव होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण में सुधार की संभावनाएँ बढ़ेंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।