देश

यूपीः बरेली में केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जनसंवाद कर सुनीं लोगों की समस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बरेली में केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जनसंवाद कर सुनीं लोगों की समस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में तूफानी दौरा कर जनसंपर्क अभियान को गति दी। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत रिछा सहित बाजपुर, जाम सावंत और सीकरी में जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। चारों स्थानों पर केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत नगर पंचायत रिछा से हुई। यहां केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने नवनिर्मित भवन और सड़क का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके बाद आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में लोगों ने सड़क, बिजली और क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।

जितिन प्रसाद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने दूरदर्शन से बातचीत में कहा कि रिछा में सड़क, बिजली और भवनों से जुड़ी विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उनका प्रयास है कि गांव-गांव तक विकास पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में तूफानी दौरे के बारे में है, जहाँ उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याएँ सुनीं और विकास कार्यों का जायजा लिया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे केंद्रीय सरकार और स्थानीय जनता के बीच संवाद सुदृढ़ होता है तथा नीतिगत निर्णयों में आम लोगों की आवाज़ का समावेश होता है। ऐसे दौरे से जनता को यह भरोसा मिलता है कि उनके मुद्दे सीधे राज्यमंत्री तक पहुँचते हैं, जिससे सरकार की नीतियों पर विश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।